लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने 45 साल और उससे अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को कोविड का टीका लगवाने के लिये कहा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को प्रभावी तरीके से रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 45 साल और इससे अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को कोविड-रोधी टीका लगवाने के लिये कहा है । कार्मिक मंत्रालय के आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है, जिसमें लगातार हाथ धोना, सेनेटाइजेशन, मास्क या फेस कवर पहनना और सामाजिक दूरी शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि सरकार स्थिति की गहरी निगरानी कर रही है और कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत टीकाकरण के लिए समूहों को प्राथमिकता देने के वास्ते अपनाई गई रणनीति के आधार पर 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले सकते हैं ।

केंद्र सरकार के सभी विभागों एवं मंत्रालयों को जारी इस आदेश में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त के मद्देनजर, 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सुझाव दिया जाता है कि संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के लिये वह टीकाकरण करवायें ।’’

देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण की चिंताजनक होती स्थिति के बीच यह आदेश आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह