लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से आगामी त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की अपील की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि होली, ईस्टर और ईद जैसे आगामी त्योहारों के दौरान कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित किया जाए।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि देश गंभीर दौर से गुजर रहा है क्योंकि कोविड-19 के मामलों में और इसके कारण मौतों में बढ़ोतरी हो रही है।

भल्ला ने कहा कि स्थिति का आकलन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 23 मार्च को कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे और जोर दिया गया था कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ‘जांच- पता लगाने-उपचार’ के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

यह भी कहा गया कि कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार किया जाना चाहिए और विभिन्न गतिविधियों में मानक एसओपी का पालन किया जाना चाहिए। इसमें स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, होटल और रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, जिम्नाजियम, प्रदर्शनी आदि को खोलना शामिल है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘होली, शब ए बारात, ईस्टर, ईद-उल-फितर आदि त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त उपाय करने चाहिए और कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार का पालन कराना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन कराना शामिल है।’’

भल्ला ने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी अभियान तेज करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बार-बार किए गए आग्रह के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार अपनाने से संचरण की कड़ी टूटेगी और देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आएगी।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 59,118 नए मामले सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही कोविड-19 से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 1,18,46,652 हो गई है। इसके मुताबिक देश में 257 लोगों की कोविड-19 से मौत के साथ मृतकों की संख्या 1,60,949 हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग