लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा चार मई से, 10वीं की परीक्षा सात जून को व 12वीं की 11 जून को समाप्त होगी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:52 IST

Open in App

(12वीं की परीक्षा समाप्ति की तारीख में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, दो फरवरी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा की। दोनों बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी।

सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी। इसके अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा सात जून तक चलेगी जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त होंगी।

सामान्य तौर पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू होती हैं और लिखित परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाती हैं। लेकिन, इस साल कोविड-19 के कारण परीक्षाओं में करीब तीन महीने की देरी हो रही है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, ‘‘12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में करायी जाएंगी ताकि परीक्षा में लगने वाले दिनों को कम किया जा सके। दूसरी पाली में सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा ली जाएगी जो विदेशों में स्थित स्कूलों के छात्रों ने वैकल्पिक रूप से नहीं ली है।’’

पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी पाली में परीक्षाएं चार दिन में पूरी कर ली जाएंगी... परीक्षा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर एक बार में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों की संख्या सीमित रहे। इससे परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत सुबह की पाली में काम करने वाले स्कूल के किसी भी शिक्षक/कर्मचारी को दोपहर की पाली में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा में कम दिन लगेंगे। 2020 में परीक्षा 45 दिनों में संपन्न हुई। लेकिन 2021 में परीक्षा कार्यक्रम 39 दिनों का है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों कक्षाओं के लिए मुख्य विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया गया है। इससे छात्रों का तनाव कम होगा और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।’’

कोविड-19 के कारण सरकार के आदेश के बाद मार्च, 2020 से सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। उसके बाद स्कूलों को 15 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला गया।

महामारी के कारण पिछले साल बोर्ड की परीक्षा मार्च में बीच में रोक दी गयी थी। बाद में परीक्षा को रद्द करने का फैसला हुआ और वैकल्पिक मूल्यांकन कार्यक्रम के आधार पर परिणाम की घोषणा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!