लाइव न्यूज़ :

झोलाछाप डॉक्टर की हत्या का मामला फर्जी, खुद के तमंचे से लगी थी गोली

By भाषा | Updated: June 4, 2021 01:30 IST

Open in App

बुलंदशहर, तीन जून उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई इलाके के निवासी झोलाछाप डॉक्टर लेखराज पर जानलेवा हमला होने का मामला फर्जी निकला और उसे स्वयं के तमंचे से गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई को लेखराज के पुत्र ने थाना डिबाई में मामला दर्ज कराया था कि कसेर के रहनेवाली साजिद व सलीम ने उसके पिता पर गोली चलाई है।

लेखराज को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया था और बाद में उसके रिश्तेदार उसे एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान ही 28-29 मई की दरमियानी रात लेखराज की मौत हो गई।

उन्होंने बताया की जांच के दौरान अभियोग में नामित अभियुक्तों की नामजदगी सही नहीं पाई गई और सीसीटीवी की फुटेज में लेखराज अकेला रास्ते में पैदल जाता दिखाई दिया। उसके मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसने तमंचा चन्द्रसेन नाम के एक व्यक्ति से लिया था।

एसएसपी ने बताया कि लेखराज के पुत्र पंकज ने बुधवार को डिबाई थाने पर लिखित सूचना दी कि ऑपरेशन थिएटर में जाने से पूर्व उसके पिता ने बताया कि उसको स्वयं के तमंचे से गोली लगी थी तथा उसने रंजिश में साजिद व सलीम के नाम बताए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे