लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होगी पंजाब के तीन दोस्तों की कार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जनवरी आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है लेकिन पंजाब के संगरूर के तीन दोस्तों ने इस अवसर पर ट्रैक्टर की बजाय कार पर किसानों के समर्थन में पोस्टर लगाकर रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है।

गुरलाल सिंह का कहना है, “यह कार निश्चित रूप से 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का हिस्सा होगी।”

गुरलाल के अलावा उनके दोस्त अवतार सिंह और सुखजीत सिंह भी दिल्ली की रैली में भाग लेंगे।

कार पर लगे पोस्टर पर “किसान नहीं, भोजन नहीं”, “किसान मजदूर एकता जिंदाबाद” और “किसान बचाओ पंजाब बचाओ” के नारे लिखे गए हैं।

गुरलाल ने कहा कि इसके अलावा एक पोस्टर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों की एकता प्रदर्शित करते हुए “पंजाब हरियाणा भाई भाई” के नारे लिखे हैं।

उन्होंने कहा कि वह लोगों को आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

गुरलाल ने कहा, “लहरागागा और दिल्ली के बीच 250 किलोमीटर की दूरी है। हम जब भी दिल्ली की सीमाओं पर जाएंगे, इस कार से लोगों को किसान आंदोलन के बारे में पता चलेगा।”

किसान आंदोलन का झंडा लगी कार के बाहरी हिस्से पर हरे और पीले पोस्टर लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया