लाइव न्यूज़ :

कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को एक किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा, 16 सितंबर यातायात नियमों का पालन करवा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए एक कार चालक उसे अपनी कार की बोनट पर लेकर सड़क पर गाड़ी को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने निजी बैंक में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत बुधवार की शाम को अट्टा पीर पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे जब कार से जा रहे गुरजीत सिंह को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाने पर उन्होंने कार को रोककर उसका चालान करना चाहा।

उन्होंने बताया कि आरोपी कार लेकर भागने लगा। प्रशांत के कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे टक्कर मार दी जिससे पुलिसकर्मी कार की बोनट पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि अट्टा चौक से रजनीगंधा चौराहे तक कार चालक पुलिसकर्मी को बोनट पर लेकर सड़क पर कार दौड़ाता रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी।

चौहान ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी ने कार का वाइपर पकड़ कर कुछ देर तक खुद को गिरने से रोके रखा, लेकिन थोड़ी देर बाद कार का वाइपर भी टूट गया। उन्होंने बताया कि काफी मुश्किल के बाद रजनीगंधा लाल बत्ती पर कार रुकी।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत कॉन्स्टेबल प्रशांत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos