कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और उसके पति की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:23 IST2021-08-22T21:23:12+5:302021-08-22T21:23:12+5:30

The car collided with the bike, the woman and her husband died | कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और उसके पति की मौत

कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और उसके पति की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके पति की मौत हो गई। ये दोनों मुजफ्फरगनर से अलीगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम में मायादेवी (38) रक्षा बंधन के मौके पर अलीगढ़ स्थित अपने मायके जा रही थी। उसके पति सुदेश कुमार (40) बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठी थी। बुलंदशहर जिले के सयाना सड़क पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित तालरा गाँव के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The car collided with the bike, the woman and her husband died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Sudesh Kumar