तेलंगाना में नागार्जुन सागर पर उपचुनाव टीआरएस, भाजपा, कांग्रेस के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:57 IST2021-04-03T19:57:33+5:302021-04-03T19:57:33+5:30

The by-election on Nagarjuna Sagar in Telangana will be like an 'ordeal' for TRS, BJP and Congress. | तेलंगाना में नागार्जुन सागर पर उपचुनाव टीआरएस, भाजपा, कांग्रेस के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा

तेलंगाना में नागार्जुन सागर पर उपचुनाव टीआरएस, भाजपा, कांग्रेस के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा

हैदराबाद, तीन अप्रैल तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भाजपा और कांग्रेस के लिए एक ‘अग्नि परीक्षा’ की तरह होगा। ये तीनों दल इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर बढ़त हासिल की जा सके।

इस विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। कई अन्य दलों के उम्मीदवार और निर्दलीय भी चुनाव मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला इन तीन दलों के बीच है।

इस सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि टीआरएस के मौजूदा विधायक नोमुला नरसिम्हैया का पिछले दिसम्बर में निधन हो गया था।

भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव के लिए पी रवि कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने के जन रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। रेड्डी 2018 के विधानसभा चुनाव में इसी निर्वाचन क्षेत्र से हार गये थे। रेड्डी इस सीट से सात बार विधायक रहे हैं।

वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव, दुब्बाक विधानसभा सीट के उपचुनाव और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी) चुनावों में लगातार हार के बाद नागार्जुन सागर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करना कांग्रेस के कायाकल्प के वास्ते एक ‘रामबाण’ साबित हो सकता है।

टीआरएस ने इस सीट पर नोमुला भगत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने इस निर्वाचन क्षेत्र में 10 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The by-election on Nagarjuna Sagar in Telangana will be like an 'ordeal' for TRS, BJP and Congress.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे