लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में जहरीली शराब का धंधा दुगनी रफ्तार से चल रहा है: अखिलेश

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश में हाल में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को जनसामान्य के स्वास्थ्य और जीवन की कोई चिंता नहीं है तथा प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ‘‘बड़बोलेपन के बावजूद जहरीली शराब का धंधा दुगनी रफ्तार से चल रहा है और अब तक दर्जनों लोग जहरीली शराब पीकर अपनी जान गंवा बैठे हैं। शराब माफियाओं के हौंसले इतने बढ़े हुए हैं कि वे सरकारी कायदे कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए तस्करी और अवैध शराब की बिक्री खुलेआम’’ कर रहे हैं।

सपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में अखिलेश ने कहा, ‘‘सच तो यह है कि प्रदेश में पुलिस और आबकारी विभाग की जानकारी में ही अवैध ढंग से शराब की तस्करी और जहरीली शराब बनाने और बेचने का काम हो रहा है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में देशी शराब के ठेके से शराब ले जाकर पीने से इमलिया गांव के सात लोगों की मौत हो गई और कई ग्रामीणों की हालत गम्भीर हैं। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने उधार शराब न देने पर सेल्समैन की पिटाई कर दी। कई ठेके भाजपा नेताओं ने ले रखे हैं। वे भी जल्दी माल कमाने के फेर में दिखाई देते हैं। बाराबंकी में 12 लोगों की मौत हुई है।’’

बयान में कहा गया कि जहरीली शराब पीकर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 12 लोगों की मौत हुई। सहारनपुर में 64 मौतें हुई, जबकि फिरोजाबाद में दो लोग मारे गए। प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। इटावा, रामपुर और जालौन में भी मौतें हुई है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से मौत होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहले भी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं, परन्तु कोई इनसे सबक नहीं लेता है।

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की हद है कि नकली शराब का धंधा करने वालों पर नकेल कसने में वह अब तक गम्भीर नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नकली शराब के कारोबारियों को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं और सरकार को इसमें विभागीय संलिप्तता की भी जांच कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए