लाइव न्यूज़ :

दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:14 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), आठ दिसम्बर शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ—पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव में रहने वाले राजीव कुमार (40) के घर में सुबह करीब 12 हमलावर घुस गये और उसे बुरी तरह मारा-पीटा। जब परिजन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने हवाई फायरिंग करके उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने राजीव के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। बाद में वह उसे मरणासन्न हालत में उठाकर गांव के बाहर ले गए जहां एक बाग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है, जो लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे फिलहाल हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया