लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा का बजट सत्र 19 मार्च से प्रारंभ होगा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:07 IST

Open in App

अगरतला, 18 मार्च त्रिपुरा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुक्रवार से प्रारंभ होगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है और इसमें पांच दिवसीय बजट सत्र का कामकाज तय कर लिया गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण के शीघ्र बाद ही उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेंगे। सदस्यों को 23 मार्च और 24 मार्च को बजट पर चर्चा में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

राज्य विधानसभा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ 25 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। बजट सत्र के दौरान कुल नौ विधेयक पेश किए जाएंगे।’’

इस सत्र के दौरान पिछले कई वर्षों की परंपरा के अनुरूप ही प्रश्न काल होगा। पिछले सत्र में कोविड-19 महामारी की वजह से प्रश्न काल नहीं रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए