लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता का भाई पशु तस्करी मामले में सीबीआई के नोटिस से बचता घूम रहा है

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:46 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई ने सीमा-पार पशु तस्करी मामले में दूसरी बार सीबीआई के नोटिस को स्वीकार नहीं किया, जिसे इस मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया था। एजेंसी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि विनय मिश्रा के भाई विकास को मंगलवार को निजाम पैलेस में सीबीआई अधिकारियों के समक्ष तलब किया गया था।

उन्होंने कहा, '' वह सीबीआई के नोटिस से बच रहा है।''

सीबीआई पहले ही मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। इससे पहले, जांच में शामिल नहीं होने के चलते एजेंसी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

सूत्रों ने कहा कि फरार रहने और सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं होने के चलते मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

सीबीआई ने 31 दिसंबर 2020 को तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता के शहर स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित पशु तस्करी मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने 23 सितंबर 2020 को पशु तस्कर इनामुल हक के साथ ही बीएसएस के एक कमांडर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।

जांच एजेंसी ने 17 नवंबर 2020 को बीएसएफ के कमांडर को गिरफ्तार किया था जोकि वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल में आसनसोल की एक अदालत में आरोपपत्र दायर कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर