लाइव न्यूज़ :

व्यापक रूप से देखे जाने वाले नेटवर्क पर शो के प्रसारण का परिणाम विभिन्न स्थानों पर हुआ : न्यायालय

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि टीवी एंकर अमीश देवगन द्वारा पेश ‘शो’ को "व्यापक रूप से देखे जाने वाले टेलीविजन नेटवर्क" पर प्रसारित किया गया था और उनके कथित अपमानजनक शब्दों के परिणाम विभिन्न स्थानों पर हुए। इसके साथ ही न्यायालय ने दलील को खारिज कर दिया कि प्राथमिकी उन जगहों पर दर्ज की गई थी जहां "कोई वाद हेतुक (कॉज ऑफ ऐक्शन)’’ नहीं था।

टीवी चैनल पर 15 जून को एक शो के दौरान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पत्रकार के खिलाफ राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में सात प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह दलील दी गयी थी कि इन प्राथमिकी से उत्पन्न आपराधिक कार्यवाही को रद् कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वे उन स्थानों पर दर्ज किए गए थे जहां कोई 'वाद हेतुक' नहीं था।

न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) के प्रावधानों पर गौर करते हुए दलील को खारिज कर दिया।

न्यायालय ने देवगन के खिलाफ विभिन्न प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया, लेकिन सभी प्राथमिकी राजस्थान में अजमेर स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने जांच में सहयोग जारी रखने की शर्त पर देवगन को जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी से छूट प्रदान कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?