लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका 16 अप्रैल को ऑनलाइन तरीके से स्थायी समिति की बैठक करेगी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:19 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह अपनी स्थायी कमेटी की बैठक 16 अप्रैल को ऑनलाइन माध्यम से दोपहर 12 बजे आयोजित करेगी।

पहले यह बैठक 15 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली थी। हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक आयोजित करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गयी।

न्यायमूर्ति एस सी गुप्ते और न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ ने कुछ पार्षदों द्वारा वकील जीत गांधी के जरिए दाखिल याचिका को त्वरित सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया।

वकील गांधी ने कहा कि बीएमसी ने 12 अप्रैल को घोषणा की थी कि 15 अप्रैल को प्रत्यक्ष तरीके से बैठक होगी। हालांकि 14 अप्रैल को एक अधिसूचना जारी कर कहा गया कि डिजिटल तरीके से बैठक होगी।

बीएमसी ने डिजिटल माध्यम से बैठक आयोजित करने के पहले 24 घंटे का नोटिस भी नहीं दिया और कई सदस्य जो कुछ मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन कराने का समय ही नहीं मिला। वकील गांधी ने बीएमसी को प्रत्यक्ष तरीके से बैठक आयोजित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया।

बीएमसी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सखरे ने उच्च न्यायालय से कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद डिजिटल तरीके से बैठक आयोजित करने का फैसला किया गया।

इसके बाद अदालत ने बीएमसी से पूछा कि 16 अप्रैल को बैठक करने में क्या कोई दिक्कत है, चूंकि ऐसा करने से याचिकाकर्ताओं को अपने दस्तावेज स्कैन कराने और बैठक में भाग लेने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा।

इस पर वकील सखरे ने बीएमसी आयुक्त इकबाल चहल और अन्य हिताधारकों से निर्देश लेकर अदालत को सूचित किया कि महानगरपालिका 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित करने के लिए तैयार है।

उच्च न्यायालय ने बीएमसी के बयान को स्वीकार लिया और याचिका का निपटारा कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां