लाइव न्यूज़ :

साइकिल चलाकर लाल किला पहुंचा लड़का घर लौटने का रास्ता भूला, पुलिस ने परिवार से मिलवाया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली और विशेष रूप से इसके ऐतिहासिक स्मारकों के दर्शन के लिये उत्सुक 12 वर्षीय लड़का उत्तम नगर में अपने घर से साइकिल चलाकर 26 किलोमीटर दूर लालकिला पहुंच गया, लेकिन इसके बाद उसे एहसास हुआ कि वह घर वापस जाने का रास्ता भूल गया है।

पुरानी दिल्ली के हलचल भरे इलाके में खोया हुआ लड़का सूरज डूबने से घबरा गया और इस उम्मीद में मदद तलाशने लगा कि कोई उसे राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी हिस्से में उत्तम नगर में नवादा वापस ले जाएगा।

हालांकि इस दौरान 12 वर्षीय लड़के को याद आया कि कैसे ऐसी स्थितियों में केवल पुलिस पर भरोसा किया जा सकता है। कुछ देर लाल किला इलाके में घूमने के बाद उसने एक मोबाइल पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन को देखा।

पुलिस अधिकारियों ने 23 नवंबर की इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब लड़का पीसीआर वैन के पास पहुंचा तो वह घबराया हुआ था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मियों ने उसे शांत कराते हुए पूछा कि वह कहां रहता है। हालांकि वह अपनी बात सही ढंग से नहीं समझा पाया और उसे घर वापस जाने का सही रास्ता याद नहीं था। उसने बस उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन का जिक्र किया।

लड़का नाबालिग था, इसलिये पुलिस ने उसका नाम उजागर नहीं किया।

अधिकारियों ने कहा कि लड़का दोपहर के बाद घर से निकला और शाम को लाल किले पर पहुंचा। रात हो चुकी थी और कुछ समय स्मारक के आसपास रहने के बाद लौटते समय वह खो गया।

उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जहां पीसीआर वैन थी और लड़के को कोतवाली थाने ले गए। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि लड़के ने लाल किले के बारे में सुना था, लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि वह उस तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल विनय वासला को लड़के को सुरक्षित उसके घर वापस छोड़ने का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि लड़के ने पुलिस को बताया कि वह उन्हें उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से नवादा ले जा सकता है।

वासला ने बताया, ''उसने कहा कि वह उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद अपने घर के रास्ते की पहचान कर सकता है। जब हम वहां पहुंचे, तो उसने कहा कि उसके घर के बगल में एक सरकारी स्कूल है। हमने उसके निर्देशों का पालन किया और आखिरकार उसके घर पहुंच गए।''

उन्होंने कहा कि घर पहुंचकर उसे उसके परिवार के सदस्यों से मिलवा दिया गया जो बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह