लाइव न्यूज़ :

भगवान हनुमान का ‘जन्म’ तिरुमला में होने की बात साबित करने के लिए 21 अप्रैल को जारी की जाएगी पुस्तिका

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:42 IST

Open in App

तिरूपति, 13 अप्रैल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने मंगलवार को कहा कि भगवान हनुमान का जन्म तिरुमाला की सात पवित्र पहाड़ियों में से एक में होने की बात साबित करने के लिए 'साक्ष्य' आधारित पुस्तिका का विमोचन अब 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन किया जाएगा। इससे पहले कहा गया था कि पुस्तिका तेलुगू नव वर्ष 'उगाड़ी' के दिन (आज) जारी की जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा गठित विद्वानों की एक समिति ने अपने इस दावे की पुष्टि करने के लिए ठोस सबूत पहले ही इकट्ठा कर लिए हैं कि तिरुमला में अंजनाद्री ही हनुमान का जन्म स्थान था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विस्तृत पुस्तक तैयार करने में अभी कुछ और महीने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि समिति ‘लंदन लाइब्रेरी’ से अंजनाद्री पर एक पुस्तक की प्रति प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

समिति ने पहले पौराणिक और वैज्ञानिक सबूतों के साथ तेलुगु नववर्ष दिवस पर अंजनाद्री को भगवान हनुमान के जन्मस्थान के रूप में घोषित करने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने कहा कि महसूस किया गया कि यह दावा करने के लिए रामनवमी 21 अप्रैल का दिन अधिक उपयुक्त होगा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन निवास तिरुमला में भगवान हनुमान का जन्म हुआ था।

उस दिन, मीडियाकर्मियों को पांडुलिपियां जारी करने के बाद समिति और शीर्ष अधिकारी इस विषय पर एक घोषणा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां