लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में रोजमर्रा की जिंदगी का अक्स दिखाती है किताब ‘लाइफ इन द क्लॉक टावर वैली’

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई प्रेम कहानियों के माध्यम से एक नये उपन्यास में कश्मीर घाटी में रोजमर्रा की जिंदगी और भावनाओं को दर्शाया गया है।

‘लाइफ इन द क्लॉक टावर वैली’ ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के पत्रकार शकूर राथेर की पहली किताब है। किताब का प्रकाशन ‘स्पीकिंग टाइगर’ ने किया है। इसमें कश्मीर के सुन्दर अतीत, तकलीफदेह वर्तमान और हमेशा अनिश्चित रहने वाले भविष्य के बारे में बात की गयी है।

इसमें कश्मीर के इतिहास और राजनीति के अलावा पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर भी चर्चा की गयी है, जिनपर सामान्य रूप से कोई बात नहीं करता।

घाटी में जीवन के विभिन्न पहलुओं के अलावा लेखक अपनी किताब में रोज-रोज के जीवन में उभरने वाले अलग-अलग किरदारों पर भी चर्चा करता है।

प्रेम कहानियों की बात करें तो लेखक बताता है कि कैसे मेटाडोर, कैम्पस कॉरिडोर और शहर के ऐतिहासिक विरासतों में घूमते-घूमते समर और राबिया एक-दूसरे को जानते हैं और करीब आते हैं।

लेकिन साथ ही घाटी में बार-बार लगने वाले कर्फ्यू और अपने परिवारों के राजनीतिक झुकाव के कारण उनके प्रेम पर संकट के बादल भी मंडराते हैं।

इसके अलावा भी कई अन्य प्रेम कहानियां इस उपन्यास का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह