लाइव न्यूज़ :

विदर्भ के किसान की जीवनी के जरिये भारत के कृषि संकट की झलक पेश करती है किताब

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त महाराष्ट्र में कुख्यात विदर्भ क्षेत्र के एक किसान की जीवनी के माध्यम से एक किताब में भारत के “अनंत कृषि संकट” की झलक पेश करने की कोशिश की गई है।

हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित, “रामराव : द स्टोरी ऑफ इंडियाज फार्म क्राइसिस” को ग्रामीण पत्रकार जयदीप हर्दीकर ने लिखा है।

हर्दीकर ने अपनी किताब में विदर्भ के कपास उगाने वाले किसान रामराव पंचलेनीवार की कहानी पेश की है जो 2014 में कीटनाशक की दो शीशियां पीने के बावजूद बच गए।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा, “वह पाठक को एक भारतीय किसान के दैनिक जीवन, उसके संघर्षों और कई विफलताओं के साथ ही उसके सामने आने वाली समस्याओं के दलदल में ले जाते हैं और यह बताते हैं कि वह कैसे उस मुकाम तक पहुंच जाता है जहां वह सबकुछ खत्म कर देने के विकल्प का चयन करता है।”

किताब के बारे में बात करते हुए हर्दीकर ने कहा कि वह “आत्महत्या की कहानी नहीं लिखना चाहते थे बल्कि जिंदगी और जीने की कहानी लिखना चाहते थे।” उन्होंने कहा, “अंत में मैं रामराव बनना चाहता हूं, अच्छा नागरिक जो हमेशा दूसरों की मदद करना चाहता है, न कि एक संघर्षरत उत्पादक किसान, खाद्य उत्पादक रामराव, जिसे नई आर्थिक व्यवस्था में हमारे समाज में हाशिये पर धकेल दिया गया। ”

हर्दीकर कहते हैं, “वह हर बार अपने जीवन को बेहतर करने का प्रयास करता है, लेकिन लगभग हर बार आर्थिक नुकसान उठाता है। किसानों की उम्मीद का टूटना मुझे लगता है कि आत्महत्या या निराशा की तुलना में ज्यादा बड़ी आपदा है जो आधुनिक भारत में एक बड़ा मानवीय संकट है।”

“रिपोतार्ज का अनुकरणीय कार्य” कही जा सकने वाली यह कहानी रामराव के सात सालों के जीवन को समेटती है जब उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर