लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने वकील की गिरफ्तारी के मामले में स्वतंत्र जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:03 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई बंबई उच्च न्यायालय ने नवी मुंबई की खारघर पुलिस द्वारा पिछले महीने एक वकील को गिरफ्तार करने और उसे हथकड़ी लगाने की घटना की स्वतंत्र जांच का आदेश दिया है।

वकील विमल झा और स्थानीय वकीलों के एक संगठन ने अदालत में दो याचिकाएं दाखिल कर इस तरह की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इन याचिकाओं में कहा गया था कि झा को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया और हथकड़ियों में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

न्यायमूर्ति एस जे कत्थावाला और न्यायमूर्ति एस पी तावडे की अवकाशकालीन पीठ ने 19 मई को आदेश जारी कर ठाणे के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश आर एम जोशी को घटना की जांच की अगुवाई का काम सौंपा।

अदालत का आदेश शुक्रवार को उसकी वेबसाइट पर डाला गया।

झा और संगठन ‘लॉयर्स फॉर जस्ट सोसायटी’ की याचिकाओं में दावा किया गया कि वकील की गिरफ्तारी गैरकानूनी थी।

याचिकाकर्ताओं के मुताबिक खारघर पुलिस ने झा को उनके एक मुवक्किल की शिकायत पर अपहरण तथा जबरन वसूली के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने झा की गिरफ्तारी में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के नियमों तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए