लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कब्र से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:06 IST

Open in App

सहारनपुर, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तीन माह बाद कब्र से एक शव को निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया कि करीब तीन महीने पहले गंगोह के रहने वाले शादाब उर्फ बादशाह का शव मोहल्ले के पास ही एक बंद पड़ी राइस मिल से बरामद हुआ था ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया । शर्मा ने बताया कि मृतक शादाब के पिता मशकूर इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे और वह लगातार शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग कर रहे थे ।

शर्मा ने बताया कि आज पुलिस क्षेत्राधिकारी रिजवान अहमद और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शादाब के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो