लाइव न्यूज़ :

अंतिम दर्शन के लिए होली लॉज में रखा गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:43 IST

Open in App

शिमला, आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शिमला के लोअर जाखु इलाके में स्थित होली लॉज में उनके आवास में रखा गया है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राकेश सिंह समेत कई नेता और सिंह के प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे।

कांग्रेस के 87 वर्षीय दिग्गज नेता ने लंबी बीमारी के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में बुधवार रात तीन बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में आठ जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिवसीय राजकीय शोक का फैसला किया है। प्रवक्ता ने बताया कि शोक की इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक कार्य नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल