लाइव न्यूज़ :

कानपुर के लापता दो युवकों का शव उन्नाव के गंगा घाट पर मिला

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:14 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) नौ मार्च कानपुर के चकेरी क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो युवकों का शव मंगलवार को पड़ोसी जिले उन्नाव के गंगाघाट इलाके के चंदन घाट से बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्नाव और कानपुर पुलिस ने दोनों युवकों के 'मौत के रहस्‍य' को सुलझाने के लिए अलग-अलग जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की पहचान चकेरी क्षेत्र के गांधी ग्राम निवासी संदीप पाल (27) और उसके दोस्त कृष्णा नगर निवासी अभिलाष शुक्ला (26) के रूप में हुई है।

कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अभिलाष शुक्ला और संदीप हेयर सैलून के लिए घर से निकले थे और उसके बाद लापता हो गये थे। सिंह ने कहा कि पीड़ित के परिजनों ने उनके घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की और चकेरी पुलिस को भी सूचित किया था। चकेरी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अभिलाष और संदीप गंगाघाट क्षेत्र के चंदन घाट पर मृत पाये गये और उनकी बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए