लाइव न्यूज़ :

हत्‍या के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: February 9, 2021 14:56 IST

Open in App

संभल (उप्र), नौ फरवरी संभल जिले के गुन्‍नौर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक गांव में हत्‍या के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गुन्‍नौर के केल गांव में आज सुबह एक पेड़ से रामवीर (45) का शव लटका मिला और उसके पास से पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जांच से पता चला कि छह फरवरी को इस्‍लामनगर थाना क्षेत्र के मौजुद़दीनगर ढकनगला में चाकुओं से गोद कर जय सिंह उर्फ सखी नामक एक व्‍यक्ति की हत्‍या के मामले में रामवीर को नामित किया गया था और वह घटना के बाद फरार हो गया था।

मिश्रा ने बताया कि रामवीर केल गांव में अपनी बेटी के साथ रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि रामवीर के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू