लाइव न्यूज़ :

रविवार को लापता नाबलिग लड़की का शव रेलवे पटरी के पास मिला

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:41 IST

Open in App

अलीगढ़, 12 जनवरी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के निकट सोमवार की शाम एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है । पुलिस को संदेह है कि रविवार की सुबह से लापता इस लड़की की कथित बलात्कार के बाद हत्या की गयी है ।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार हरदुआगंज पुलिस थाने के एक गांव में रहने वाली 15 से 16 वर्ष के बीच की एक छात्रा रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी । लापता होने के कुछ समय बाद लड़की के परिजनों को पांच लाख रूपये की फिरौती के लिये फोन आया ।

अपहरणकर्ताओ ने चेतावनी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नही दी गयी तो वह छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे ।

सोमवार को उसके घर वालों पुलिस को इसकी सूचना दी और कहा कि फिरौती की रकम देने में वे असमर्थ हैं ।

सोमवार को गांधी पार्क पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत अंबेकडकर नगर इलाके में रेलवे पटरी के निक लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली । बाद में उसकी पहचान पीड़ित छात्रा के रूप में हुई ।

नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस को एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी वह जांच कर रही है । पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डाक्टरों के एक पैनल ने लड़की का पोस्टमार्टम किया । पुलिस संदिग्ध सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है ।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए