लाइव न्यूज़ :

केरल में व्यक्ति और उसके दो बेटों की लाश मिली

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जनवरी केरल में एक मंदिर के तालाब में एक व्यक्ति और उसका छोटे बेटे का शव मिला है जबकि बड़े बेटे का शव उसके घर में पाया गया और उसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना नवायिक्कुलम में घटी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सफीर और उसके नौ और 12 साल के बेटों के तौर पर की गई है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिता ने अपने दोनों बेटों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि हत्या और आत्महत्या का पता तब चला जब सफीर का ऑटो रिक्शा उसके घर के पास मंदिर के तालाब के पास खड़ा मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सफीर और उसके छोटे बेटे के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। बड़े लड़के का शव उनके घर पर पाया गया, जिसके हाथ बंधे हुए थे और गला काट दिया गया था।”

पुलिस ने कहा कि सफीर की पत्नी कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण अलग रह रही थी ।

हालांकि, बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे थे, लेकिन सफीर कुछ दिन पहले ही दोनों को अपने साथ ले आया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हत्या से पहले पिता बच्चों को समुद्र तट पर ले गए थे और उनके लिए नए कपड़े खरीदे थे। हमें संदेह है कि वह कुछ मानसिक समस्याओं से पीड़ित था।”

पुलिस ने कहा कि पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल