लाइव न्यूज़ :

अपहृत छात्र का शव बांध में तैरता मिला

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:02 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 16 नवंबर शहर के पटेल नगर से शुक्रवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से अपहृत नाबालिग छात्र का शव सोमवार को गोविंद सागर बांध के पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया है।

उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पुलिस अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ललितपुर जिले के नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजा सिंह ने बताया, "ललितपुर शहर के पटेल नगर स्थित अपने मामा के मकान में खाना खाने के बाद शुक्रवार (यानी 13 नवंबर) की शाम करीब सात बजे रहस्यमय ढंग से अपहृत हुए छात्र पुष्पेंद्र पटेल (16) का शव सोमवार सुबह करीब दस बजे गोविंद सागर बांध के पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। उसके हाथ-पैर और मुंह टेप से बंधे हुए थे।"

सीओ ने बताया, "छात्र झांसी शहर के एक विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था, वह दीपावली का त्योहार मनाने बृहस्पतिवार (12 नवंबर) को यहां आया था।"

सिंह ने बताया, "छात्र के परिजनों ने कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई थी। छात्र का शव मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।"

उन्होंने बताया, "फिलहाल घटना में शामिल अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और सर्विलांस की टीमें सक्रिय कर दी गयी हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह