लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद अभय भारद्वाज का पार्थिव शरीर चेन्नई से अहमदाबाद लाया गया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो दिसंबर भाजपा सांसद अभय भारद्वाज के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह एक विमान से चेन्नई से अहमदाबाद लाया गया। भारद्वाज का कोविड-19 संक्रमण के बाद उपचार के दौरान चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि भारद्वाज का अंतिम संस्कार दोपहर में उनके पैतृक शहर राजकोट में किया जाएगा।

इस साल जून में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए नामी वकील भारद्वाज (66) का मंगलवार दोपहर चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। कोविड-19 के संक्रमण के बाद गंभीर निमोनिया के उपचार के लिए भारद्वाज अस्पताल में भर्ती हुए थे।

राजकोट भाजपा के प्रवक्ता राजू ध्रुव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अभय भाई का पार्थिव शरीर आज सुबह विमान से अहमदाबाद लाया गया। पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से राजकोट में उनके आवास पर ले जाया गया। ढाई बजे तक पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा और उसके बाद अंत्येष्टि होगी।’’

भारद्वाज के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भारद्वाज को श्रद्धांजलि देने के लिए राजकोट जाएंगे ।

भारद्वाज 31 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें 10 अक्टूबर को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने भारद्वाज के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?