लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स के जवान का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल लाया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:50 IST

Open in App

खारग्राम (पश्चिम बंगाल), 15 नवंबर असम राइफल्स के जवान श्यामल दास के पार्थिव शरीर को सोमवार को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में उनके घर लाया गया।

छह अन्य लोगों के साथ मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए राइफलमैन दास के शव को पानागढ़ वायु सेना स्टेशन से सड़क मार्ग से उनके गांव कीर्तिपुर लाया गया। इससे पहले, पार्थिव शरीर को इंफाल से वायु मार्ग से पानागढ़ लाया गया था।

पार्थिव शरीर लाए जाने के वक्त दास के सम्मान में सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग खड़े थे। दास की पत्नी ने बताया कि देश के सबसे पुराने अर्द्धसैन्य बल में 11 साल पहले शामिल हुए उनके पति आखिरी बार दुर्गा पूजा से पहले घर आए थे और नबान्न (बंगाल में फसल उत्सव) के दौरान फिर से लौटने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ प्रशिक्षण के लिए दिल्ली गए थे जहां से लौटने पर वह 20 दिनों तक घर पर रहे थे।’’ दास के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा आठ वर्षीय बेटी और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

दास के बचपन के दोस्त और पड़ोसी, साथ ही आस-पास की बस्तियों के लोग सुबह से ही उनके घर के करीब इकट्ठा होने लगे जहां तिरंगे में लिपटे एक ताबूत में उनका पार्थिव शरीर लाया गया।

ताबूत को कुछ समय के लिए घर के बाहर रखा गया, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुर्शिदाबाद जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले दास के सम्मान में सेना के जवानों ने बंदूकों की सलामी दी।

मणिपुर के चूड़ाचन्द्रपुर जिले में उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल के एक कमांडिंग ऑफिसर, उनकी पत्नी और बेटे तथा बल के चार अन्य जवानों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल