लाइव न्यूज़ :

केरल लाया जाएगा फिलीस्तीनी हमले में मारी गई महिला का शव

By भाषा | Updated: May 14, 2021 19:53 IST

Open in App

इदुक्की 14 मई इजराइल में फिलीस्तीनी रॉकेट हमले में मारी गयी केरल की सौम्या संतोष का शव शनिवार को स्वदेश लाया जाएगा।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सौम्या के शव को इजराइल से नयी दिल्ली होते हुए केरल लाया जा रहा है।

इजराइल में 11 मई को फिलीस्तीन की ओर से किए गए रॉकेट हमले में सौम्या की मौत हो गयी थी।

मुरलीधरन ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ गाजा से दागे गए रॉकेट के हमले में मारी गयी सुश्री सौम्या संतोष के पार्थिव शरीर को इजराइल से नयी दिल्ली होते हुए केरल लाया जा रहा है। सौम्या का पार्थिव शरीर कल यहां पहुंचेगा। मैं व्यक्तिगत तौर पर नयी दिल्ली में मौजूद रहूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’’

इदुक्की जिले के कीरीथोडू की रहने वाली 30 साल की सौम्या इजराइल में पिछले सात वर्षों से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रहीं थीं।

इजराइल के अश्केलोन शहर में रहने वाली सौम्या मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए अपने पति संतोष से बात कर रहीं थीं कि तभी उनके घर पर एक रॉकेट गिरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह