लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के हिंदू व्यक्ति का शव गलती से सऊदी अरब में दफनाया गया, विधानसभा में उठा मुद्दा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:36 IST

Open in App

शिमला, 16 मार्च हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने मंगलवार को एक हिंदू व्यक्ति का शव सऊदी अरब में गलती से मुस्लिम रीति-रिवाज से दफनाने का मामला विधानसभा में उठाया।

इस पर मुख्यमंत्री रमेश ठाकुर ने सदन में कहा कि वह इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे।

ठाकुर ने व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और शव को दफनाने पर खेद जताया जोकि मृतक के धार्मिक रीति-रिवाज के खिलाफ था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने के विकल्पों को भी तलाशेगी।

ऊना से विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने आरोप लगाया कि मृतक के परिवार ने विभिन्न स्तरों पर मामले को उठाया लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

रायजादा ने इस मामले में जांच कराए जाने की मांग भी की।

कांग्रेस विधायक के मुताबिक, ऊना के रहने वाले संजीव कुमार पिछले करीब तीन साल से सऊदी अरब में कार्यरत थे और गत 24 जनवरी को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा