लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में डूबी छात्रा के शव को निकाला गया, दो अन्य का कोई पता नहीं

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:43 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त हरिद्वार के तपोवन में गंगा नदी में डूबी 21 वर्षीय मेडिकल की छात्रा के शव को रविवार को मुंबई स्थित उसके आवास पर लाया गया। मृतका के परिजनों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि मधुश्री कुरसांगे के दो दोस्त भी डूब गए जिनका घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं चला है।

मृतका के रिश्तेदार ने कहा, “कुरसांगे के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे बोरीवली लाया गया।” उन्होंने कहा कि शव लाने के लिए परिवार के कुछ लोग हरिद्वार गए थे। कुरसांगे, अपूर्वा केलकर, मेलरॉय दांतेस, कर्ण मिश्रा तथा एक और लड़की पिकनिक मनाने के लिए पिछले सप्ताह उत्तराखंड के हरिद्वार के तपोवन गए थे।

घटना चार अगस्त को हुई थी तथा इसके प्रत्यक्षदर्शी मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को हरिद्वार से फोन पर बताया था कि वह तथा एक अन्य लड़की नदी में नहाने गए थे और बाहर आ गए थे लेकिन कुरसांगे समेत तीन अन्य लोग एक और डुबकी लगाने के लिए गहरे पानी में गए थे।

मिश्रा ने कहा, “वह तेज बहाव के कारण वापस नहीं लौटे और बह गए । उनमें से एक ने सहायता के लिए आवाज लगाई थी लेकिन हम कुछ नहीं कर सके।” सभी छात्र मुंबई और आसपास के इलाकों के थे। मिश्रा ने यह भी कहा था कि केलकर और दांतेस का भी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां