लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में आश्रय सदन की सीढ़ियों पर जली हुई अवस्था में मिला निराश्रित वृद्धा का शव

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:28 IST

Open in App

मथुरा, 28 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन की सीढ़ियों पर एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला है।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया पश्चिम बंगाल के गोपालपुरा के गांव बांकुड़ा निवासी गायत्री डे (72) करीब आठ साल से महिला आश्रय सदन में रह रही थीं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों ने उनका शव सीढ़ियों पर जली हुई अवस्था में देखा।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) रमेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की मौत कारण जलने से मृत्यु होना बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया, महिला आश्रय सदन के सहायक अनिल कुमार सिंह के अनुसार जब आश्रय सदन और पुलिस ने पश्चिम बंगाल में रहने वाली उसकी बेटी और दामाद को उसकी मौत की जानकारी दी, तो उन्होंने यहां आने में असमर्थता जताई। इस कारण पुलिस ने नियमानुसार वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित