लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:11 IST

Open in App

सुरी (पश्चिम बंगाल), 16 मार्च बीरभूम के इलमबाजार इलाके में एक नदी के पास से मंगलवार को भाजपा के 24 वर्षीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव से शिकायत की है।

बापी अंकुर का शव नडास गांव की शाल नदी के पास से बरामद हुआ। भगवा पार्टी और अंकुर के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

अंकुर के पिता निर्मल अंकुर का कहना है, ‘‘मुझे संदेह है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है।’’

भाजपा के स्थानीय नेता अनिर्बन गांगुली ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दावा किया कि अंकुर के शव पर खून के निशान थे। उन्होंने कहा कि अंकुर की हत्या संभवत: तृणमूल कांग्रेस के लोकप्रिय जिंगल ‘खेला होबे’ का नतीजा है।

उन्होंने कहा ‘‘चुनाव आयोग को स्लोगन पर संज्ञान लेना चाहिए। हमने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करायी है।’’

तृणमूल कांग्रेस के बोलपुर से विधायक और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री चन्द्रनाथ सिन्हा ने कहा, ‘‘भाजपा बेकार में इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। मैं पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।’’

सुरी में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो