लाइव न्यूज़ :

तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों तक अमित शाह के हाथों में रहेगी भाजपा की कमान

By भाषा | Updated: June 14, 2019 05:20 IST

इस साल के अंत में तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों में बने रहने की उम्मीद है।

Open in App

इस साल के अंत में तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों में बने रहने की उम्मीद है। शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बतौर गृहमंत्री शामिल किए जाने के बाद ऐसी चर्चाओं को बल मिला था कि अब पार्टी को उसका नया अध्यक्ष मिलने का रास्ता खुल गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब तक पार्टी संगठन के पदों पर नया निर्वाचन नहीं होता तब तक मौजूदा पदाधिकारी अपने पदों पर बने रहेंगे। इस लिहाज से शाह के पार्टी अध्यक्ष के पद पर ही बने रहने की ही संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा अगले कुछ दिनों में नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू करेगी और पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह काम पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती छह जुलाई से शुरू हो सकता है। इस साल के अंत तक तीन राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।

साल 2014 में हरियाणा और महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव हुये थे तो झारखंड में 2014 के नवम्बर-दिसम्बर महीने में वोट डाले गए थे। शाह इन तीनों राज्यों के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति संबंधी बैठक कर चुके हैं। भाजपा इन तीनों राज्यों में सत्ता में है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन