लाइव न्यूज़ :

तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की; 36 में से 33 सीटों पर कब्जा किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 01:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 दिसम्बर असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में 36 में से 33 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की है।

असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने अपने परिणाम अपडेट में कहा कि भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो सीट जीतीं, जबकि विपक्षी कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमट गई।

मतगणना अपडेट के अनुसार, सत्ताधारी पार्टी ने अधिकतर सीटों पर कांग्रेस को पराजित किया और कुछ स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को हराया।

एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं।

छत्तीस निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 124 उम्मीदवार मैदान में थे जिसके लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। कुल 3,08,409 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

हाल में संपन्न बोडोलैंड प्रांतीय परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos