लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में ही सरेआम पत्नी को जड़ा थप्पड़, इस बात पर शुरू हुआ विवाद!

By भाषा | Updated: September 20, 2019 08:43 IST

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जावड़ेकर ने पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी। इस बैठक से बाहर आते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कलह चल रहा हैसिंह ने पत्नी सरिता चौधरी से तलाक के लिए मामला दायर किया हुआ है।

दिल्ली में भाजपा की महरौली जिला इकाई के प्रमुख आजाद सिंह ने अपनी पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व मेयर पर प्रदेश कार्यालय में कथित रूप से हमला कर दिया। सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर द्वारा बुलाई गई एक बैठक के फौरन बाद उन पर हमला किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कलह चल रहा है और सिंह ने पत्नी सरिता चौधरी से तलाक के लिए मामला दायर किया हुआ है।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जावड़ेकर ने पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी। इस बैठक से बाहर आते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कई साल से कलह चल रही है। लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह लड़ेंगे।

पार्टी महासचिव राजेश भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के निर्देश पर सिंह को महरौली जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है और घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। घटना के गवाह एक नेता ने बताया कि जब यह झगड़ा हुआ तब जावड़ेकर पार्टी में दफ्तर में ही मौजूद थे।

बहरहाल, चौधरी की प्रतिक्रिया तुरंत नहीं मिल सकी लेकिन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक के लिए मामला दायर किया हुआ है। उन्होंने बताया, ‘‘ उन्होंने (चौधरी ने) पहले मुझे अपशब्द कहे और मुझपर हमला किया। मैंने आत्मरक्षा में उन्हें पीछे धक्का मारा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें किसी से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल