"आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल": केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी हमलावर

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2026 16:52 IST2026-02-04T16:52:39+5:302026-02-04T16:52:39+5:30

सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बीजेपी कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को सिख समाज के अपमान से जोड़कर देख रही है। 

The BJP launched an attack against Rahul Gandhi and staged a protest after he called Union Minister Ravneet Singh Bittu a "traitor." | "आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल": केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी हमलावर

"आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल": केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी हमलावर

नई दिल्ली: राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहने का मामला सियासी तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बीजेपी कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को सिख समाज के अपमान से जोड़कर देख रही है। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति के दादा (बेअंत सिंह) ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, उसे देशद्रोही बताया जा रहा है, जबकि जो लोग देश को टुकड़ों में तोड़ने की बात करते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। 

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल किया गया मैं इसकी निंदा करता हूं... राहुल गांधी जी अगर कोई गद्दार है तो वे आप है सिख सरदार है वे कभी गद्दार नहीं हो सकता...सिखों के प्रति आपके शब्दों को बोलना दर्शाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में आज भी बदलाव नहीं है। गद्दार गांधी परिवार है जिन्होंने दरबार साहिब पर तोप से हमला किया।"

वहीं इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले। बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा। हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा... राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे... ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं।"

इससे पहले दिन में, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें 'मेरे गद्दार दोस्त' कहा।

Web Title: The BJP launched an attack against Rahul Gandhi and staged a protest after he called Union Minister Ravneet Singh Bittu a "traitor."

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे