लाइव न्यूज़ :

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:20 IST

Open in App

जयपुर, सात अप्रैल राजस्थान में महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को ज्ञापन दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर जयपुर आकर प्रदेश के वास्तविक हालात की जानकारी लेकर पीड़ित महिलाओं की सुध लेने के लिये पार्टी ने शर्मा का आभार जताया।

पूनियां ने पत्रकारों से कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन में राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया और भाजपा प्रमुख विपक्षी दल के नाते सामाजिक तौर पर भी इस बात के लिये चिंतित है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में भी अनुसूचित जाति की महिलाओं के प्रति अपराध ज्यादा हैं, हमारे प्रतिनिधिमण्डल ने आज महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर संज्ञान लेने और राजस्थान की महिलाओं को न्याय दिलवाने का आग्रह किया।

पूनियां ने कहा कि, हमने सदन में भी और सदन के बाहर भी, पार्टी के सभी मोर्चों ने महिला अपराध के मामलों को मुखरता से उठाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने पिछले दिनों दिल्ली में मानवाधिकार आयोग को इस बारे में ज्ञापन भी दिया, जिस पर आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है।

वहीं पूनियां ने राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा सोशल मीडिया व अन्य प्रचार माध्यमों में विधानसभा अध्यक्ष के फोटो व पदनाम के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पूनियां ने उक्त मामले में संज्ञान लेने व उचित कार्रवाई कराये जाने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह