लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सबसे बड़ा वायरस भाजपा :तृणमूल कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:31 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ कहा, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं।

तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम इकाई के अध्यक्ष ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि घोष ‘मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हों’ जिस पर भाजपा नेता ने कहा कि वह मंडल के गुस्से को काबू में करके रखेंगे।

मंडल ने कहा था, ‘‘मैं उनके (भाजपा के) प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से आग्रह करता हूं कि हमारे जिले में आएं और मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें। मैं उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।’’

इस बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता ने पहले बहुत शोर मचाया है और यह बयान उनके पहले के बयानों से बेमेल है।

उन्होंने कहा, ‘‘अणुब्रत मंडल लंबे समय से इस तरह के बयान दे रहे हैं। लेकिन गुस्सा....शोर का स्तर अब कम होता दिखाई दे रहा है। मुझे लगता है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही ऑडियो स्पीकर (अणुब्रत की आवाज) का कनेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। हम यह करके रहेंगे।’’

घोष ने कहा कि भाजपा बीरभूम की जनता को मंडल के लोगों के आतंक से मुक्त करना चाहती है और बीरभूम ‘इस समय बम बनाने का केंद्र बन गया है’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos