लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर राज्य के 9.5 लाख किसानों को पीएम किसान योजना से बाहर किये जाने पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर प्रदेश के साढ़े नौ लाख किसानों को पीएम किसान योजना के लाभान्वितों की सूची से बाहर किये जाने पर सवाल उठाया है । प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार लाभान्वितों के बैंक खाते में सलाना छह हजार रुपये भेजती है जो तीन बराबर किश्तों में दिया जाता है ।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के किसानों को इस लाभ से वंचित किये जाने से चिंतित है ।

प्रदेश प्रशासन के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हमें यह समझ नहीं आता राज्य से इतनी बड़ी संख्या में किसानों को इस योजना के लाभान्वितों की सूची से बाहर क्यों कर दिया गया है। हमने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर इस मामले में पर चिंता जतायी है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की ओर से किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है । हम नहीं चाहते हैं कि हमारे किसान इससे प्रभावित हों और इसके लाभ से वंचित हों ।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके लिये 44.8 लाख लाभान्वितों का नाम भेजा था लेकिन जिसमें से 9.5 लाख लोगों को छोड़ दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो