बंगाल सरकार ने विधानसभा चुनाव तक राज्य सुरक्षा सलाहकार को ‘सेवा से अलग रखा’

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:57 IST2021-03-24T22:57:44+5:302021-03-24T22:57:44+5:30

The Bengal government has kept the state security advisor 'separate from service' till the assembly elections. | बंगाल सरकार ने विधानसभा चुनाव तक राज्य सुरक्षा सलाहकार को ‘सेवा से अलग रखा’

बंगाल सरकार ने विधानसभा चुनाव तक राज्य सुरक्षा सलाहकार को ‘सेवा से अलग रखा’

कोलकाता, 24 मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव शुरू होने से तीन दिन पहले राज्य सरकार ने राज्य सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कार पुरकायस्थ को आठ चरण के चुनाव के पूरा होने तक ‘सेवा से अलग रखा’ है।

सन् 1985 बैच के पश्चिम बंगाल संवर्ग के आईपीएस अधिकारी पुरकायस्थ जून, 2018 से इस पद पर हैं।

राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है, ‘‘ राज्य सुरक्षा सलाहकार पुरकायस्थ चुनाव के दौरान अपनी ड्यूटी से दूर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव में आएगा।’’

ममता बनर्जी सराकर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की तर्ज पर राज्य सुरक्षा सलाहकार का पद सृजित किया था।

विपक्षी दल आरोप लगाते आ रहे हैं कि जबतक पुरकायस्थ को राज्य सुरक्षा सलाहकार के पद से नहीं हटाया जाता है तबतक पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होगा।

राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव 27 मार्च को प्रारंभ होगा। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The Bengal government has kept the state security advisor 'separate from service' till the assembly elections.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे