लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने मॉल, रेस्तरां, जिम बंद किए; सीमित अवधि के लिए बाजार खुलेंगे

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:41 IST

Open in App

कोलकाता, 30 अप्रैल पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य में सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्वीमिंग पूल को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए।

आदेश के मुताबिक, राज्य में फिलहाल हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

बाजार दिन में दो बार सुबह सात बजे से दस बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे।

आदेश में कहा गया है कि मतगणना से जुड़ी प्रक्रियाएं और जीत की रैली निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार होंगी।

दवा की दुकानें, चिकित्सीय उपकरण, किराना की दुकान और होम डिलीवरी सेवाओं को आदेश से बाहर रखा गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रशासन द्वारा स्थिति की फिर से समीक्षा करने तक पाबंदियां जारी रहेंगी।’’

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है