लाइव न्यूज़ :

ममता के विदा होने की घंटी पहले ही बज चुकी है : नड्डा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:50 IST

Open in App

जमालपुर (पश्चिम बंगाल), 14 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा बंगाल की संस्कृति का अनादर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि ममता के जाने की घंटी पहले ही बज चुकी है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा बंगाल की संस्कृति की वास्तविक रक्षक है और पार्टी ने राज्य के महान दार्शनिकों और विचारकों के संदेशों को फैलाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेशों को पूरे देश में फैला रही है।

नड्डा ने कहा, "क्या मोदीजी (प्रधानमंत्री), अमित शाह के लिए उनके द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए गए शब्द... बंगाल की संस्कृति हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व बर्द्धमान जिले में यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "... हम बंगाल की संस्कृति के रक्षक हैं। आपने (ममता बनर्जी) बंगाल की संस्कृति का अनादर किया है।’’

नड्डा ने दावा किया कि राज्य में दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन और सरस्वती पूजा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री चुनावों को ध्यान में रखते हुए चंडी पाठ कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "वह जितना चाहें (किसी मंदिर में) घंटी बजा सकती है लेकिन उनके जाने की घंटी पहले ही बज चुकी है’’

नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता ने 2011 से अपने 10 साल के शासन में राज्य में पुलिस का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल