लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म : स्‍वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:00 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ''राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म है, चुनाव और सत्ता की लालसा से परे समग्र समाज निर्माण और सबका विकास ही भाजपा का राजनीतिक आंदोलन है।''

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिन में इससे पहले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था, '' अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम ले रही है और महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोट जुटाने का एक जरिया है।''

सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल (सिविल अस्पताल) में कोविड-19 टीका लगवाने आये लोगों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल में महिला चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों निभाई जा रही अग्रणी भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं उन्हें बधाई दी।

सिं ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना वोट और दिखावे की राजनीति के उनके आरोपों को खारिज कर दिया और भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा मुख्यालय के बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ''कोरोना आपदाकाल में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ,उन्हें सहायता पहुंचाकर इसे चरितार्थ भी किया है। अब जब कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई निणायक दौर में है और लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है तो तब भाजपा कार्यकर्ता जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने, उन्हें इस प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करेंगे।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड के खिलाफ अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त करते हुए दूसरों के लिए आदर्श स्थापित किये हैं। सिंह ने कहा कि हमारे लिए गर्व व प्रशंसा का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित करके न केवल देश अपितु विश्व के अन्य देशों के निवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos