लाइव न्यूज़ :

बजरा तीन दिन तक अनियंत्रित था: चालक दल के सदस्य

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई बॉम्बे हाई के पास तैनात ‘पी-305’ बजरा ‘ताउते’ तूफान की वजह से अरब सागर में डूबने से पहले तीन दिन तक ‘अनियंत्रित’ था। इससे सकुशल बचाए गए चालक दल के एक सदस्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक दल के 261 सदस्यों में अबतक 180 को बचाया जा चुका है।

चक्रवात के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच बजरा सोमवार शाम को डूब गया था।

बजरा हीरा प्लेटफॉर्म पर तैनात था जो बॉम्बे हाई पर ओएनजीसी के सबसे बड़े रिंग में शामिल है। वहीं, बॉम्बे हाई ओएनजीसी की सबसे बड़ी तेल एवं गैस संपत्ति है।

चालक दल के सदस्य अविनाश आदके ने बताया कि बजरा तीन दिन तक ‘अनियंत्रित’ था और तटरक्षक बल से मदद मांगी गई थी।

दक्षिण मुंबई में अलीबाग के पास लंगर डाले हुए बजरा तट से अपेक्षाकृत करीब था और वहां मोबाइल फोन कनेक्टिविटी भी थी, इसलिए मदद अन्य पोतों पर भेज दी गई।

उन्होंने बताया, “ हमारा बजरा क्षतिग्रस्त हुआ तो वे (नौसेना) सबकुछ छोड़कर युद्धस्तर पर हमारी मदद के लिए आए।”

वह तट पर पहुंचने के बाद मुंबई में एक नौसेना अड्डे पर बोल रहे थे।

आदके ने कहा, “ बजरा पर स्थिति गंभीर थी, इसलिए हमने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और कहा कि हम सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।”

महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले अंकित नलवाडे ने कहा कि जबतक बजरा तैरता रहा तबतक किसी ने पानी में छलांग लगाने की कोशिश नहीं की।

वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा कि बजरा सोमवार को जब डूबा तब उसपर 261 लोग मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया जो चार दशक में नौसेना द्वारा चलाया गया सबसे चुनौतिपूर्ण अभियान था।

पवार ने कहा, “ मुख्य चुनौती मौसम की थी। यह गंभीर चक्रवाती स्थिति थी, तेज हवाएं चल रही थीं और समुद्र की लहरों की ऊंचाई 6-8 मीटर थी, लगातार बारिश हो रही थी, आसमान में बादल छाए हुए थे और तकरीबन शून्य दृश्यता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया