लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के परिचालन पर लगे प्रतिबंध को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को दी।

नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, ‘‘बहरहाल, मामला दर मामला के आधार पर चुनिंदा मार्गों पर सक्षम प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जाएगी।’’

कोरोना वायरस महमारी के कारण भारत में 23 मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है और जुलाई 2020 से कुछ देशों के साथ ‘एयर बब्बल’ (द्विपक्षीय विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान) समझौता के तहत भी उड़ान परिचालित किए जा रहे हैं।

भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित करीब 24 देशों के साथ ‘एयर बब्बल’ समझौता किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह