लाइव न्यूज़ :

निर्मोही अखाडे के बैरागी संतों ने कुंभ अपर मेलाधिकारी पर हमला बोला

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:10 IST

Open in App

हरिद्वार, एक अप्रैल कुंभ क्षेत्र में बैरागी कैंप में अव्यवस्थाओं से नाराज निर्मोही अखाड़े के बैरागी संतों ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर कुंभ अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें बुरी तरह पीट दिया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बैरागी कैंप में बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था न होने से संतों के कथित गुस्से का शिकार अपर मेलाधिकारी का गनर और एक सिपाही भी हुआ ।

देर शाम हुई इस घटना का मामला सार्वजनिक होते ही पुलिस महानिरीक्षक कुंभ, संजय गुंज्याल, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को सामान्य करने की कोशिश की।

गौरतलब है कि बैरागी संत अव्यवस्थाओं से नाराज चल रहे थे और व्यवस्था करने के लिए ही सिंह मौके पर पहुंचे थे जहां गुस्साएं संतों ने उन पर हल्ला बोल दिया। घटना में उनकी आंख में चोट आई है।

इस बारे में गुंज्याल ने कहा कि धक्का मुक्की के दौरान सिंह का चश्मा टूटने से उन्हें चोट लगी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में बात चल रही हैं।

अभी किसी भी पक्ष ने मामले की प्राथमिकी दर्ज नही कराई है लेकिन बैरागी कैंप में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है ।

इस बीच, अपर मेलाधिकारी की पिटाई की घटना की निंदा करते हुए साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाडा परिषद ने कहा कि परिषद की समिति दो दिनों में घटना की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे