लाइव न्यूज़ :

मथुरा के मंदिर में नमाज अदा करने के मामले में गिरफ्तार फैसल खान की जमानत मंजूर

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:01 IST

Open in App

प्रयागराज, 20 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में नंद बाबा मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज अदा करने के लिए गिरफ्तार किए गए फैसल खान की जमानत की अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसल खान की जमानत की अर्जी मंजूर की।

उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर के भीतर नमाज पढ़ने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में फैसल खान के खिलाफ एक नवंबर को मथुरा के बरसाना पुलिस थाना में आईपीसी की धाराओं 153-ए, 295, 505, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि फैसल ने सह आरोपी चांद मोहम्मद के साथ मिलकर पुजारी की अनुमति के बगैर मंदिर के भीतर नमाज अदा की और इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

यह भी आरोप लगाया गया कि यह कृत्य हिंदू समुदाय की धार्मिक आस्था का अपमान दर्शाने के लिए किया गया और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी। खान को ऐसा करने के लिए विदेशों से धन प्राप्त होने का भी आरोप लगाया गया।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता है जिसने भारत के खुदाई खिदमतगार आंदोलन को पुनर्जीवित किया और वह पिछले 25 वर्षों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में उसने मंदिर-मंदिर जाने के लिए यात्रा निकाली।

वकील ने यह दलील भी दी कि “खान को मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा भोजन-प्रसाद की पेशकश की गई और पुजारी ने उसे आशीर्वाद भी दिया जोकि तस्वीरों से एकदम साफ है। याचिकाकर्ता का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कोई इरादा नहीं था। उसने मंदिर के पवित्र गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया, बल्कि मंदिर के बाहर नमाज अदा की और वह भी पुजारी की अनुमति लेकर।”

अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खान की जमानत मंजूर कर ली। हालांकि अदालत ने खान को अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित नहीं करने, सुनवाई के दौरान सहयोग करने और मुकदमा लंबित रहने के दौरान इस तरह की गतिविधियों के फोटो वायरल करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल