लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2020 में प्रदूषक तत्वों का औसत स्तर सात साल में सबसे कम रहा: दिल्ली आर्थिक सर्वे

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:46 IST

Open in App

(पांचवें पैरा में बदलाव के साथ)

नयी दिल्ली, आठ मार्च दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 के बाद से दिल्ली में विभिन्न प्रदूषक तत्वों मसलन पीएम10, पीएम2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड का औसत स्तर पिछले वर्ष सबसे कम रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुछ वर्षों से शहर में मुख्य प्रदूषक तत्वों के औसत स्तर में निरंतर कमी आ रही है। इसके मुताबिक 2014 में पीएम2.5 की सालाना औसत सान्द्रता 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो 2020 में घटकर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गई।

पीएम10 के सालाना औसत में भी कमी आई है। 2014 में पीएम10 का सालाना औसत 324 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था जो 2020 में घटकर 187 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जिसमें यह जानकारी दी गई।

भारत में पीएम 2.5 का स्तर प्रति घन मीटर 40 माइक्रोग्राम से नीचे और पीएम10 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम को सुरक्षित माना जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम10, पीएम2.5 का सभी निगरानी स्थलों पर सालाना औसत तय मानकों से अधिक पाया गया।

इसके मुताबिक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की सालाना औसत सान्द्रता 2014 के 82.45 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2020 में 40.30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई।

कार्बन मोनोऑक्साइड की सान्द्रता 2020 में 1.27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गई जो 2014 में 2.07 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह