लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना टीकों की उपलब्धता जुलाई-अगस्त से प्रचुर मात्रा में होगी : तोमर

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:44 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 16 मई केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता जुलाई-अगस्त से प्रचुर मात्रा में होगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को कुछ करना नहीं है, पहले कभी कुछ किया नहीं और अब देश में कोराना टीकाकरण की उपलब्धता पर राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ग्वालियर में आयोजित संकट प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने के बाद तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का नेतृत्व नादान है और उन्हें देश हित व जनहित से कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा, उन्हें कुछ करना नहीं है और पहले कभी काम नहीं किया। उनके समय में कोरोना महामारी जैसा संकट आया नहीं और अब टीकाकरण की उपलब्धता पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘देश में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता जुलाई-अगस्त से प्रचुर मात्रा में होगी।’’

तोमर ने बताया कि ग्वालियर में 1,000 बिस्तर का अस्पताल मेडिकल कॉलेज परिसर के पास निर्माणाधीन है और उसमें एक हिस्सा बनकर तैयार है। इसमें करीब 570 बिस्तर जल्दी उपलब्ध होंगे और इसके लिए आवश्यक उपकरण के साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ‘ब्लैक फंगस’ और बच्चों के इलाज के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग